{"_id":"6a8a917d498066cff100670b","slug":"thief-died-after-being-electrocuted-by-power-transformer-in-mathura-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करने में चली गई जान: ट्रांसफार्मर की केबिल काट रहा था चोर, करंट लगने से हुई माैत; लाश छोड़कर भाग गए साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी करने में चली गई जान: ट्रांसफार्मर की केबिल काट रहा था चोर, करंट लगने से हुई माैत; लाश छोड़कर भाग गए साथी
Sun, 23 Aug 2026 11:51 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:51 AM IST
सार
बिजली ट्रांसफार्मर करने पहुंचे चोर की करंट लगने से माैके पर ही माैत हो गई। घटना के बाद साथी के शव को माैके पर ही छोड़ चोर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के सौंख में विद्युत ट्रांसफार्मर की चोरी करने आए चोर को करंट लग गया। करंट लगने से एक चोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना में शामिल अन्य चोरों की जांच में जुटी है।
थाना मगोर्रा के गांव लोरिहा पट्टी में शनिवार की देर रात चोर करीब 2:30 बजे गांव में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को चोरी करने के लिए केबिल को काट रहे थे। तभी एक चोर को करंट लग गया और चोर ट्रांसफार्मर से नीचे गिर गया। चोर की मौके पर मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर के शव को कब्जे में लिया। ्र
घटना को लेकर सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पहुंचे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतक चोर की शिनाख्त अलीगढ़ के गांव गिरधरपुर निवासी अजय यादव पुत्र कुंवरपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि देर रात विद्युत ट्रांसफार्मर की चोरी के दौरान एक चोर को करंट लगने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।