फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vote theft is killing democracy in the country: Karishma

मथुरा आईं करिश्मा ठाकुर: पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोलीं- वोट चोरी से लोकतंत्र की हत्या

Fri, 16 Oct 2026 01:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2026 01:00 PM IST
सार

मथुरा में एनएसयूआई  के छात्र संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। करिश्मा ठाकुर ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए 2027 में उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन की सरकार बनने और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का दावा किया।
 

विज्ञापन
Vote theft is killing democracy in the country: Karishma
करिश्मा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व सचिव एवं एनएसयूआई की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव करिश्मा ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार द्वारा वोट चोरी की गई है, उससे देश में लोकतंत्र की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि डरी हुई भाजपा सरकार को ललकारने और दिल्ली पुलिस द्वारा देश की बेटियों के साथ किए गए बर्बरतापूर्ण व्यवहार के खिलाफ एनएसयूआई ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2027 में यूपी में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तथा राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन




ये बातें उन्होंने बृहस्पतिवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के तत्वावधान में डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उद्योगपति महेश पाठक ने कहा कि देश का वास्तविक भविष्य आज की युवा पीढ़ी के हाथों में है। जब युवा सकारात्मक सोच और नवाचार के साथ आगे बढ़ते हैं, तभी समाज और राष्ट्र का विकास होता है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने देश में चल रही सत्ता और व्यक्तिवाद की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में व्यक्तिवाद, धर्म, जातियों और राष्ट्रवाद के ऊपर राजनीति की जा रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी की हत्या और दिल्ली पुलिस व शासन द्वारा किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ न्याय दिलाने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि संगठन युवाओं के संघर्ष, रोजगार और शिक्षा के अधिकारों के लिए हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ा है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा ने कहा कि आज चोर को चोर कहना इस देश में गुनाह हो गया है। देश का संविधान व लोकतंत्र खतरे में है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हर्ष चौरसिया, हरीश पचौरी तथा प्रवीण ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed