फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women Protest by Beating Plates at Govardhan Tehsil

चेहरे पर घूंघट, हाथों में थाली: गोवर्धन तहसील महिलाओं ने मचाया शोर, बोलीं- 'प्रशासन को जगाने आए हैं', VIDEO

Tue, 25 Aug 2026 02:55 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 02:55 PM IST
सार

गोवर्धन तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज महिलाओं ने थाली बजाते हुए तहसील परिसर पहुंचकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शिकायतों पर समय से कार्रवाई न होने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए समस्याओं के निष्पक्ष जांच व समाधान की मांग की।

विज्ञापन
Women Protest by Beating Plates at Govardhan Tehsil
चेहरे पर घूंघट, हाथों में थाली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में तहसील प्रशासन की कथित कार्यप्रणाली से नाराज महिलाओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं थाली बजाते हुए गोवर्धन तहसील परिसर पहुंचीं और प्रशासन को जगाने का संदेश दिया। इस दौरान थाली बजाते हुए महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




महिलाओं ने अपने प्रदर्शन के दौरान तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मामलों में गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि कई समस्याओं को लेकर अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने थाली बजाकर प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना काल के लॉकडाउन के समय थाली बजाने के आह्वान का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह उस समय थाली बजाकर लोगों को एकजुटता का संदेश दिया गया था, उसी अंदाज में अब वे तहसील प्रशासन को जगाने के लिए थाली बजा रही हैं। महिला विनोदी चौधरी ने कहा कि महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतों पर समय से कार्रवाई नहीं होने के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि महिलाओं द्वारा उठाई गई समस्याओं की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed