फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   40 bighas of land marked for Kendriya Vidyalaya and Civil Court

Pratapgarh News: केंद्रीय विद्यालय और दीवानी कोर्ट के लिए 40 बीघा जमीन चिह्नित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
40 bighas of land marked for Kendriya Vidyalaya and Civil Court
शहर के गोड़े गांव में दीवानी कोर्ट के साथ केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए तहसील प्रशासन ने 40 बीघा जमीन चिह्नित की है। करीब एक दशक के बाद केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन चिह्नित की गई है। 25 बीघे में विद्यालय और 15 बीघे में दीवानी कोर्ट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने 15 अगस्त 2016 को केंद्रीय विद्यालय की सौगात जनपदवासियों को दी थी। स्वीकृति मिलने के बाद प्रशासन जमीन की तलाश शुरू की गई। बेलखरनाथ ब्लॉक के शिवसत गांव में पहली बार जमीन चिह्नित की गई। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की टीम ने निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी थी।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने भी निर्माण पर सहमति जता दी, लेकिन परिसीमन में जमीन कम निकल गई। इसके बाद लालगंज के मिश्रपुर में तलाश शुरू हुई। जमीन उपलब्ध न होने पर सदर ब्लॉक के बैजलपुर में जमीन खोज शुरू हुई। करीब एक दशक के बाद प्रशासन ने जमीन चिह्नित करने में सफलता पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के गोड़े गांव में केंद्रीय विद्यालय के साथ ही दीवानी कोर्ट निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। नायब तहसील दिनेशचंद तिवारी ने मौका मुआयना कर किसानों की सहमति का पत्र उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। परिसीमन का कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। करीब 25 बीघे में केंद्रीय विद्यालय और 15 बीघे में दीवानी कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed