{"_id":"69de7cb1e6ceccc5900d93f2","slug":"a-stop-will-be-built-in-lilapur-where-corporation-buses-will-stop-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-165153-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लीलापुर में बनेगा स्टाॅप, निगम की बसों का होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लीलापुर में बनेगा स्टाॅप, निगम की बसों का होगा ठहराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीलापुर क्षेत्र के करीब 12 से अधिक गांवों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लखनऊ और वाराणसी के साथ जिला मुख्यालय आवागमन करने वाली परिवहन निगम की बसों का ठहराव लीलापुर में होगा। परिचालक लीलापुर बस स्टॉप से टिकट भी जारी करेंगे।
एआरएम सत्य प्रकाश ने बताया कि लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित लीलापुर में बस स्टॉप न होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ता था। लखनऊ जाने के लिए लालगंज डिपो से बस पकड़नी पड़ती थी।
लीलापुर से सफर तय करने पर प्रतापगढ़ डिपो तक का किराया लिया जाता था। अब लीलापुर में निगम की बसों का ठहराव होगा। वहीं से यात्रियों का टिकट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे लीलापुर, साहबगंज, अजगरा रानीगंज, सगरा सुंदरपुर, हंडौर, तेजगढ़, खरगपुर, घरौरा, खड़गपुर सहित 12 से अधिक गांवों के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने कहा कि लीलापुर में बस स्टॉप बनेगा तो आवागमन में आसानी होगी।