फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ayansh takes first place and Ayaz second in the 23 kg weight category.

Pratapgarh News: 23 किग्रा भार वर्ग में अयांश प्रथम, अयाज द्वितीय स्थान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Ayansh takes first place and Ayaz second in the 23 kg weight category.
शहर के मीराभवन स्थित स्टेडियम में रविवार को जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। बालक वर्ग के 23 किग्रा भार वर्ग में अयांश प्रथम, अयाज शेख द्वितीय, ऋषभ और अक्षांत संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहे। 27 किग्रा भार वर्ग में में आशुतोष, आदिल मिनी द्वितीय, रंजन सिंह व मनोज कुमार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. शनि सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंडर-32 किग्रा में विनम्र प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय, आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। 38 किग्रा भार वर्ग में लक्ष्य एसपी प्रथम, राजवर्धन द्वितीय, सनत तीसरे स्थान पर रहे। 45 किग्रा भार वर्ग में आर्यन प्रथम, अनुज द्वितीय, शिव सागर तीसरे स्थान पर रहे। 45 किग्रा से अधिक भार वर्ग में निशांत प्रथम, अभिनव द्वितीय, देवा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के 22 किग्रा भार वर्ग में ख्याति प्रथम, स्वरा द्वितीय, अश्वनी तीसरे स्थान पर रहीं। 26 किग्रा भार वर्ग में निधि प्रथम, आर्या द्वितीय, वैष्णवी तीसरे व उर्वशी चौथे स्थान पर रहीं। 29 किग्रा भार वर्ग में अर्तिका प्रथम, श्रद्धा द्वितीय, संस्कृति व देवी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 35 किग्रा भार वर्ग में अवनी प्रथम, कीर्ति द्वितीय, आयशा व अपेक्षा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आरती सिंह को क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। समापन समारोह के अतिथि आशुतोष त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आदित्य शुक्ला, सचिन शुक्ला, शोभनाथ यादव, बुद्ध प्रकाश, अरविंद कुमार, लवली मिश्रा, दुर्गेश तिवारी, विक्रम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed