{"_id":"6ac151d7840eb1d72f0ccc57","slug":"cdo-expresses-displeasure-over-filth-and-bushes-at-the-chc-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1016-179184-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सीएचसी में गंदगी और झाड़ियां देख सीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सीएचसी में गंदगी और झाड़ियां देख सीडीओ ने जताई नाराजगी
लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीडीओ व सीएमओ। संवाद
Link Copied
स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए शनिवार को सीडीओ डॉ. राम मोहन मीना और सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में जगह-जगह गंदगी और झाड़ियां मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक अरविंद गुप्ता को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दवा स्टोर में पहुंचकर अधिकारियों ने दवाओं के रखरखाव की स्थिति देखी और कमियां दूर करने को कहा। वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत की। सीडीओ ने सीएचसी के महिला वार्ड को महिला अस्पताल के अंदर शिफ्ट करने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में हो रही अवैध पार्किंग हटाने और प्राइवेट आवास की ओर खुलने वाला दरवाजा बंद कराने को भी कहा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड के तहत सर्टिफिकेट दिलाने की तैयारी है। इस दौरान डॉ. अरविंद गुप्ता, डीपीएम रंजीत यादव, डीसीपीएम मो. नाजिम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।