{"_id":"69c423f838cf10f1a40b1d8a","slug":"former-ministers-aide-arrested-in-cold-storage-accident-case-others-on-the-lookout-pratapgarh-news-c-3-ald1042-849871-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कोल्ड स्टोर हादसे के मामले में पूर्व मंत्री का सहयोगी गिरफ्तार, अन्य की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कोल्ड स्टोर हादसे के मामले में पूर्व मंत्री का सहयोगी गिरफ्तार, अन्य की तलाश
विज्ञापन
कोल्ड स्टोर हादसे मामले में एक और गिरफ्तार। पुलिस
विज्ञापन
फाफामऊ के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर के धराशायी होने से चार मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप रूप से प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के गांव मंदाह निवासी मोहम्मद जाबिर (45) कोल्ड स्टोर के मालिक व पूर्व मंत्री अंसार अहमद का सहयोगी है।
घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। बुधवार को फाफामऊ पुलिस ने आरोपी को मलाक हरहर चौराहे के पास से पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस ने जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।
सोमवार दोपहर चंदापुर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर में कूलिंग के लिए प्रयोग की जाने वाली अमोनिया गैस का चैंबर फटने से इमारत धराशायी हो गई थी। घटना में ज्याेविश कुमार, मनोज उर्फ बिल्लर चौधरी, मसिंदर कुमार और जगदीश कुमार की मौत हो गई, जबकि 14-15 मजदूर घायल हो गए थे।
मामले में फाफामऊ पुलिस ने हत्या समेत सात धाराओं में 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने कोल्ड स्टोर के मालिक व पूर्व मंत्री अंसार अहमद, उसके बेटे मंजूर और भतीजे व कोल्ड स्टोर के साझेदार अलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया था।
-- -- -- -- -- -- --
प्रबंधक की गिरफ्तारी के बाद होगा कारणों का खुलासा
पुलिस के मुताबिक, आदर्श कोल्ड स्टोर का प्रबंधक उस्मान है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा है। वहीं, अन्य नामजद आरोपी मोहम्मद असलम बाबा, जावेद, मोहम्मद इरफान व अन्य अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ समेत कई शहरों में दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रबंधक की गिरफ्तारी के बाद कोल्ड स्टोर के धराशायी होने के कारणों का खुलासा हो सकता है।
-- -- -- -- -- -- --
सर्विलांस पर लगे आरोपियों के नंबर
मामले में अब तक पुलिस ने कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी की है, जबकि अन्य आठ आरोपी फरार है। पुलिस जांच में पता चला कि इन सभी के मोबाइल नंबर बंद हैं। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। वहीं, आरोपियों के रिश्तेदार समेत कई करीबी पुलिस हिरासत में भी हैं।
Trending Videos