{"_id":"6ab01ba13146a506b006dfa8","slug":"health-fair-immediate-treatment-but-medicines-two-days-later-patients-left-frustrated-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-178202-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आरोग्य मेला... इलाज तुरंत, दवा दो दिन बाद, मरीज हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आरोग्य मेला... इलाज तुरंत, दवा दो दिन बाद, मरीज हुए परेशान
विज्ञापन
जिले के 62 पीएचसी पर लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1669 मरीज इलाज कराने पहुंचे। मरीजों में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक थी। पीएचसी पर सीबीसी जांच तक की सुविधा नहीं थी। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ा। चिकित्सक मरीजों को सोमवार को सीएचसी में जांच कराकर आने को बोल रहे थे।
पीएचसी रानीगंज कैथौला दोपहर एक बजे : पीएचसी में 19 मरीज आए थे। इनमें छह मरीज क्षय रोगी थी। आठ जुकाम-बुखार और तीन पेट दर्द के मरीज थे। तीन मलेरिया के थे। पीएचसी में जांच का इंतजाम न होने के कारण मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।
पीएचसी सोनपुर-दोपहर दो बजे : पीएचसी में डॉ. एके पाठक और होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ. बाल कृष्ण मौजूद थे। मगर होम्योपैथ की दवा नहीं थी। ऐसे में मरीजों को एलोपैथ दवा लेनी पड़ी।
विज्ञापन
पीएचसी दीवानगंज : आरोग्य मेला में डॉ. स्वाति जायसवाल ने मरीजों का इलाज किया। जांच करने के लिए एलटी की तैनाती नहीं थी। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ा।
बोले मरीज
नाम का आरोग्य मेला है। जांच कराने के लिए सीएचसी जाना पड़ रहा है। - सावित्री, कांपा हरि।
-
हथिगवां आरोग्य मेला में कैल्शियम की गोली तक नहीं मिली। दो दिनों बाद दवा देने के लिए बुलाया गया है। - प्रमिला, हथिगवां।
वर्जन
दवा पर्याप्त है। जहां दवा की कमी है वहां के फार्मासिस्ट को मंगलवार को बुलाकर दवा मुहैया कराई जाएगी। जांच के लिए सभी पीएचसी में अभी सीबीसी मशीन नहीं है। जल्द ही व्यवस्था कराई जाएगी। - डॉ. राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ, नोडल आरोग्य मेला।