{"_id":"6345c51faa7e860065054995","slug":"hurry-up-now-ten-thousand-people-pratapgarh-news-ald343640736","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी करें, अब दस हजार लोगों को ही मुफ्त लगेगा बूस्टर टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी करें, अब दस हजार लोगों को ही मुफ्त लगेगा बूस्टर टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यदि आप कोरोना वैक्सीन की मुफ्त में बूस्टर डोज लगवाना चाहते हैं तो अभी भी समय है। स्वास्थ्य विभाग अब सिर्फ दस हजार लोगों को ही निशुल्क बूस्टर डोज लगाएगा। यदि मौका चूके तो लोगों को निजी अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए जेब ढीली करनी होगी।
जिले में 22 लाख लोगों को कोरोना बूस्टर का टीका लगाया जाना था। मगर अभी तक महज साढ़े सात लाख लोगों ने ही टीका लगवाया। शासन की ओर से नि:शुल्क बूस्टर डोज लगवाने से लोगों ने दूरी बनाई। अब स्वास्थ्य विभाग के पास महज दस हजार वैक्सीन बची हुई है, जिन्हें नि:शुल्क लगाया जाना है।
जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी महेश सिंह ने बताया कि अब कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर लगाई जाएगी। इसके बाद टीका लगवाने के लिए लोगों को निजी अस्पताल जाना होगा। जिसके लिए लोगों को शुल्क चुकाना होगा। शासन से अब बूस्टर डोज के लिए वैक्सीन नहीं मिलेगी।