फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Laborer dies after falling while working at a brick kiln

Pratapgarh News: ईंट-भट्ठे पर काम करते समय गिरने से मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling while working at a brick kiln
नवाबगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर के कृष्ण कुमार उर्फ केशलाल की ईंट-भट्ठे पर काम करते समय गिरने से मौत हो गई। बिहार के समस्तीपुर से शव घर पहुंचा तो परिजन बेसुध हो गए।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार उर्फ केशलाल (30) मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। आठ माह पहले उसकी शादी हुई थी। तीन माह पहले वह बिहार के समस्तीपुर में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए साथियों के साथ गया था। बुधवार की सुबह वह चिमनी के पास ऊंचाई पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

अचानक संतुलन बिगड़ने से वह 15 फीट नीचे गड्ढे में गिर गया। आननफानन साथियों ने उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह साथी शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। छोटे भाई अखिलेश का कहना है कि साथी मजदूरों ने हादसे की जानकारी दी है। वह खुद भी घटनास्थल पर जाकर जानकारी करेगा। कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी थी। उसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed