{"_id":"6ab41e4aa8e59b6a6f026d34","slug":"ma-in-public-administration-offered-at-rajarshi-tandon-university-admissions-open-until-the-30th-pratapgarh-news-c-3-ald1005-981457-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: राजर्षि टंडन विवि में एमए लोक प्रशासन की पढ़ाई, 30 तक प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: राजर्षि टंडन विवि में एमए लोक प्रशासन की पढ़ाई, 30 तक प्रवेश
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (यूपीआरटीओयू) में नए शैक्षणिक सत्र से एमए लोक प्रशासन की पढ़ाई शुरू हो गई है। दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्र 30 सितंबर तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
छात्र कला, विज्ञान, वाणिज्य, विधि और प्रबंधन समेत किसी भी संकाय के स्नातक दाखिला ले सकते हैं। पाठ्यक्रम में लोक प्रशासन व शासन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पाठ्यक्रम की विषयवस्तु सिविल सेवा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी उपयोगी होगी।
कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासनिक व्यवस्था में विशेषज्ञता रखने वाले प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत बढ़ रही है। संवाद