{"_id":"69e3c2f001b989bd6900e6ed","slug":"middle-aged-mans-body-found-hanging-murder-charge-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-165571-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फंदे से लटकती मिली अधेड़ की लाश, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फंदे से लटकती मिली अधेड़ की लाश, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खभोर में बृहस्पतिवार की रात अधेड़ का शव फंदे से लटकता मिला। मुंबई से पहुंचे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
खभोर निवासी कैलाश मजदूरी करता था। इकलौता बेटा नितिन मुंबई के सूरत में काम करता है। बेटे का आरोप है कि घर पर मां और बहन के साथ पिता रहते थे। शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे घरवालों ने फोन पर पिता के फांसी लगाने की जानकारी दी। सूरत से शुक्रवार को घर पहुंचने पर पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि मां और बहन ने साजिश कर पिता की हत्या की है।
बेटे ने हत्या का खुलासा करने की मांग पुलिस से की है। पुलिस ने शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तहरीर के आधार पर मां और बहन से भी पूछताछ की। सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।