फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother and son murdered with sharp-edged weapons in Pratapgarh, bodies found drenched in blood in the house

Pratapgarh : प्रतापगढ़ में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव

Mon, 16 Mar 2026 12:11 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Mar 2026 12:11 PM IST
सार

अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों का शव घर के अंदर पाया गया। शिवपत्ती मौर्या (40) और उसके बेटे अयान (12) का खून से लथपथ शव घर में पाया गया।

विज्ञापन
Mother and son murdered with sharp-edged weapons in Pratapgarh, bodies found drenched in blood in the house
शिवपत्ती मौर्या और अयान मौर्या। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों का शव घर के अंदर पाया गया। शिवपत्ती मौर्या (40) और उसके बेटे औरव (12) का खून से लथपथ शव घर में पाया गया। उसका पति दिनेश रोजी रोटी के चलते बाहर रहता है। हत्या बीती रात की गई है। सोमवार को सुबह शटरिंग के मिस्त्री की नजर पड़ी तो उसने ग्रामीणों को खबर दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवार के लोगों से बातचीत की। एसपी ने बताया कि मां-बेटे के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। सभी बिंदुओं पर पुलिस गहनता से जांच की जा रही है। सभी साक्ष्य जुटाई जा रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण करने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन

एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

Mother and son murdered with sharp-edged weapons in Pratapgarh, bodies found drenched in blood in the house
मां-बेटी की हत्या के बाद छानबीन करने पहुंचे एसपी दीपक भूकर। - फोटो : संवाद।

एसपी दीपक भूकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। फील्ड स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed