फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Padmavat Express halted for 27 minutes due to chain pulling

Pratapgarh News: चेन पुलिंग की वजह से 27 मिनट खड़ी रही पद्मावत एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Padmavat Express halted for 27 minutes due to chain pulling
दिल्ली से प्रतापगढ़ आ रही पद्मावत एक्सप्रेस शुक्रवार को चिलबिला जंक्शन पर चेन पुलिंग के कारण 27 मिनट तक खड़ी रही। वहीं इस चेन पुलिंग के कारण तीन अन्य ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे पद्मावत एक्सप्रेस चिलबिला जंक्शन पहुंची तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। 27 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। जंक्शन पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने चेन पुलिंग करने वाले एक यात्री को पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक सौरभ निवासी पकड़ी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि 27 मिनट तक पद्मावत एक्सप्रेस के ठहराव के चलते रायबरेली जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 मिनट तक जगेशरगंज में खड़ी रही। लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी दस मिनट तक अंतू स्टेशन पर और प्रयाग से अयोध्या जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन 15 मिनट प्रतापगढ़ जंक्शन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed