सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police encounter with history-sheeter who robbed teacher's chain, constable also injured

Pratapgarh News: शिक्षिका से चेन लूटने वाले हिस्ट्रीशीटर से पुलिस की मुठभेड़, सिपाही भी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with history-sheeter who robbed teacher's chain, constable also injured
विज्ञापन
शिक्षिका से लूटी चेन बरामदगी के दौरान शनिवार की आधी रात इनामी हिस्ट्रीशीटर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाश की गोली से सिपाही घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में भाग रहे बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके पास से लूटी गई चेन व तमंचा बरामद हुआ। बदमाश ने लीलापुर व लालगंज में एक ही दिन में दो शिक्षिकाओं से चेन लूटी थी।
Trending Videos

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि 16 मार्च की सुबह लालगंज कोतवाली क्षेत्र के शीतलमऊ की रहने वाली जीजीआईसी की शिक्षिका शालिनी बाला सिंह और लीलापुर के पूरनपुर खजूर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका माया सिंह से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर चेन छिनैती की घटना को अंजाम दिया था। प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन कर रही पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज पुलिस ने चिह्नित अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के शीतल बक्श का पुरवा निवासी हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। जिसे शनिवार की रात लालगंज पुलिस ने पकड़ लिया। लीलापुर थानाध्यक्ष को शिक्षिका माया सिंह से लूट की घटना में विपिन सिंह के शामिल होने की जानकारी मिली। लालगंज कोतवाली में पूछताछ के बाद लीलापुर पुलिस चेन बरामदगी के लिए उसे लेकर कमौरा सई नदी किनारे पहुंची। जहां बदमाश विपिन ने झाड़ियों के बीच छिपाकर रखे गए तमंचे से पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागा।
गोली सिपाही राजकुमार सिंह के हाथ को छूते हुए निकल गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश विपिन सिंह के बाएं पैर में गोली लगने से गिर पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से लूटी गई चेन का टुकड़ा और तमंचा बरामद करते हुए घायल सिपाही व बदमाश को उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर लाया गया। बाद में घायल बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed