{"_id":"69cc04a522e276bab5045d2f","slug":"student-dies-after-drowning-in-pond-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-163628-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तालाब में डूबने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तालाब में डूबने से छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई थाना क्षेत्र के अमसौना में मंगलवार दोपहर साथियों के साथ नहाने गए पांचवीं के छात्र अलेक्स पटेल की डूबने से मौत हो गई। खबर मिलने के बाद परिजन रोने बिलखने लगे। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।
अमसौना निवासी राजेश कुमार पटेल मुंबई में ट्रेलर चलाता है। उसका दस वर्षीय बेटा अलेक्स गांव के ही एक निजी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। मंगलवार को स्कूल में अवकाश होने के कारण दोपहर में पड़ोस के बच्चों के साथ घर से करीब दो सौ मीटर दूर तालाब में नहाने गया था। नहाते समय साथ बच्चे बगल स्थित दूसरे तालाब में मछली पकड़ने चले गए। अलेक्स अकेले ही नहाता रहा।
इस बीच वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख दूर मछली पकड़ रहे बच्चों ने शोर मचाया। उनके शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। तालाब में कूदकर उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसके मौत की खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे।