{"_id":"69b31677e2b062d2a2085287","slug":"the-market-is-buzzing-on-eid-buyers-started-gathering-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-161785-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ईद पर बाजार गुलजार... जुटने लगे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ईद पर बाजार गुलजार... जुटने लगे खरीदार
विज्ञापन
विज्ञापन
माह-ए-रमजान के आखिरी दौर के साथ ही ईद को लेकर बाजार गुलजार होने लगे हैं। बाजारों में सजी हुई रेडीमेड कपड़ों, सेवइयों, जूते-चप्पल की दुकानों पर खरीदार पहुंचने लगे हैं। जिसके चलते दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं।
ईद से पहले बृहस्पतिवार को भरत चौक, पंजाबी मार्केट, फलमंडी, बाबागंज व शाॅपिंग माल में खरीदारी के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही। दुकानदार मंजीत सिंह का कहना है कि ईद नजदीक आने के साथ ही खरीदारी में और तेजी आएगी। बाजार में कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है।
नई डिजाइन के कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट, बच्चों के फैंसी कपड़े और महिलाओं के सूट-दुपट्टों की अच्छी रेंज ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। वहीं, घंटाघर के आसपास जूते-चप्पल, चूड़ी, इत्र और टोपी की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ जुट रही है। युवतियों को अफगानी सूट और शरारा पसंद आ रहे हैं।
कीमतें बढ़ने के बाद भी उत्साह
रानीगंज से पत्नी के साथ खरीदारी करने आए शमशाद ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी ईद की खरीदारी के लिए परिवार के साथ बाजार आए थे। बच्चों के कपड़े और जूते खरीदे हैं। कीमत में इजाफा जरूर हुआ है लेकिन त्योहार की खुशी के आगे यह महंगाई मायने नहीं रखती है।
Trending Videos