{"_id":"69f3a6a062b70e270108ddd7","slug":"truck-driver-cuts-off-cops-finger-with-sword-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-166728-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रक चालक ने तलवार से सिपाही की काटी अंगुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रक चालक ने तलवार से सिपाही की काटी अंगुली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चिलबिला हनुमान मंदिर के पास ट्रक चालक ने ट्रैफिक सिपाही की तलवार से अंगुली काट दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर घायल सिपाही को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
हरियाणा से आ रहे ट्रक चालक ने प्रतापगढ़ शहर में प्रवेश किया। चिलबिला स्थित हनुमान मंदिर के समीप नो इंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने पर ट्रैफिक सिपाही ने रोक लिया। नाराज ट्रक चालक ने सिपाही से गालीगलौज शुरू कर दी। इस दौरान दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ी तो ट्रक से उतरे चालक ने तलवार निकाल लिया। सिपाही अरुण मौर्य कुछ समझ पाता कि उससे पहले चालक ने सिपाही के हाथ पर प्रहार कर दिया। बचाव करते समय सिपाही की अंगुली कट गई।
वायरलेस पर सूचना फैलते ही पुलिस टीम ने मौके से चालक को धर दबोचा। घायल सिपाही को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। एसपी दीपक भूकर के आदेश पर नो इंट्री क्षेत्र के पास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। एसपी ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।