{"_id":"61969a6288ff6a6cba33fad8","slug":"vaccination-will-start-when-five-people-come-together-pratapgarh-news-ald320759590","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लोगों का इंतजार नहीं करेंगे कोरोना टीकाकरण में लगे वैक्सीनेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लोगों का इंतजार नहीं करेंगे कोरोना टीकाकरण में लगे वैक्सीनेटर
विज्ञापन

vaccination
कोरोना का टीका लगवाने वाले लोगों को आठ से नौ लोगों को साथ में लेकर बूथ पर आना पड़ता था। इसके बाद ही वैक्सीनेटर टीकाकरण शुरू करते थे। मगर अब ऐसा नहीं होगा। अब पांच लोगों के आने पर भी टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
कोरोना का टीका लगवाने के लिए बूथों पर आने वाले लोगों को अब इंतजार नहीं करना होगा।
तीन से चार लोग यदि बूथ पर टीका लगवाने के लिए पहुंचते हैं तो वैक्सीनेटर टीकाकरण शुरू कर देंगे। इससे लोगों का समय भी बचेगा। लोग टीका लगवाने के लिए बूथ पर भी आएंगे। जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि अब तक एक वैक्सीन में दस लोगों को टीका लगाया जाता था। वॉयल खुलने के बाद उसे रखा नहीं जा सकता था।
ऐसे में दस लोगों को खोजना पड़ता था। दस लोगों से कम संख्या होने पर वैक्सीनेटर परेशान होते थे। इसलिए वे दो से तीन लोगों को टीका लगाने से हाथ खड़े कर देते थे। मगर अब ऐसा नहीं होगा। वॉयल को छोटा कर दिया गया है। एक वॉयल में पांच लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण रेफरल सेंटरों पर 24 घंटे जारी रहेगा।
डेढ़ लाख लोगों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज
जिले के डेढ़ लाख लोग दूसरी खुराक लेना भूल गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ऐसे लोगों को लगातार मैसेज भेजा जा रहा है। इसके बाद भी वे बूथों पर नहीं आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसर परेशान हैं।
विज्ञापन

Trending Videos