सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Vikas defeated Arjun in wrestling.

Pratapgarh News: कुश्ती में विकास ने अर्जुन को दी पटखनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Vikas defeated Arjun in wrestling.
विज्ञापन
शहर के मीरा भवन स्थित स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किग्रा भार वर्ग में अर्जुन को पटखनी देकर विकास विजेता बने। वहीं, बालिका वर्ग में 50 किग्रा भार वर्ग में नंदनी ने बाजी मारी।
Trending Videos

बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 61 किग्रा भार वर्ग में राजन विजेता बने। अभिषेक दूसरे स्थान पर रहे। 65 किग्रा भार वर्ग में विनीत गुप्ता ने बाजी मारी। रजनीश मिश्र दूसरे पायदान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 किग्रा भार वर्ग में हेमंत ने बाजी मारी और शिवम दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, 74 किग्रा भार वर्ग में सत्यम, 79 किग्रा भार वर्ग में आयुष प्रताप सिंह, 86 किग्रा भार वर्ग में वास्तव राव, 92 किग्रा भार वर्ग में श्रीराम यादव, 97 किग्रा भार वर्ग में दीनदयाल विजेता बने। 125 किग्रा भार वर्ग में भीम यादव ने अजय कुमार को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया।
बालिका वर्ग की आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के 53 किग्रा भार वर्ग में साक्षी दुबे, 55 किग्रा भार वर्ग में राधिका, 57 किग्रा भार वर्ग में खुशी, 59 किग्रा भार वर्ग में सरोज यादव, 62 किग्रा भार वर्ग में दीक्षा, 65 किग्रा भार वर्ग में पायल, 72 किग्रा भार वर्ग में पूजा ने बाजी मारी। 76 किग्रा भार वर्ग में खुशबू विजेता रहीं।
निर्णायक सुधांशु तिवारी, आलोक रंजन, कपिल देव, प्रिंस, तेजस, शिवा सेन मौजूद रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी पूनमलता राज ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान शोभनाथ यादव, सचिन शुक्ल, आशुतोष सिंह, बुद्ध प्रकाश, जय प्रकाश यादव, आदित्य शुक्ल, विक्रम प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed