{"_id":"69c580ae33ca4be68e0d40d8","slug":"young-man-dies-after-being-electrocuted-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-163161-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सरौली में बृहस्पतिवार दोपहर खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोने-बिलखने लगे। घटना से गांव में मातम पसरा रहा।
सरौली निवासी शोएब का बेटा शहजाद (23) बृहस्पतिवार दोपहर हार्वेस्टर मशीन से गेहूं काटने खेत में गया था। फसल काटने के दौरान तकनीकी खराबी दूर करने के लिए वह मशीन के ऊपर चढ़ गया। इस बीच वह खेत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा।
गंभीर रूप से झुलसे शहजाद को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोते-बिलखते शव लेकर घर लौट गए। परिजनों का कहना था कि शहजाद मुंबई व गुजरात में वाहन चलाता था। घर पर ट्रैक्टर व हार्वेस्टर मशीन भी चलाता था। सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है। मृतक शहजाद दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था।
-- -- -- -- --
एचटी लाइन दुरुस्त करने की हुई थी शिकायत, ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से हाईटेंशन तार नीचे झूल रहा था। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते एचटी लाइन को दुरुस्त कर दिया जाता तो हादसा न होता। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। ग्रामीण जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos