सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rishi kapoor came varanasi in 1996 roamed streets of Kashi like a common man

'दुनिया में कहीं शांति है तो सिर्फ काशी में', आम आदमी की तरह गलियों में घूमे थे ऋषि कपूर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Apr 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Rishi kapoor came varanasi in 1996 roamed streets of Kashi like a common man
सारनाथ में भ्रमण के दौरान ऋषि कपूर और रणधीर कपूर (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बॉलीवुड के लवर बॉय रहे ऋषि कपूर के निधन से उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। उनको करीब से जानने वालों के लिए तो यह किसी सदमे से कम नहीं है। वाराणसी रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश डोगरा उनके निधन से दुखी हैं।

Trending Videos


राजेश ने बताया कि ऋषि कपूर जैसे पर्दे पर दिखते थे, आम जीवन में भी वही अंदाज और सादगी थी। 1996 में ऋषि कपूर अपने भाई रणधीर कपूर के साथ शरद पूर्णिमा पर धार्मिक अनुष्ठान के लिए वह काशी आए थे। काशी विश्वनाथ मंदिर के न्यास अध्यक्ष अशोक द्विवेदी के आवास पर ही अनुष्ठान संपन्न हुए। अगले दिन उन्होंने अस्सी घाट से राजघाट तक नौका विहार किया। बीच गंगा से घाटों का अद्भुत नजारा उनको अभिभूत कर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि कपूर और रणधीर कपूर आचार्य अशोक द्विवेदी के आवास पर और बीच में राजेश डोगरा।


उन्होंने कहा था कि यहां की इमारतें कुछ न कुछ कहानियां बयां करती हैं। ऐसा नजारा तो कहीं और देखने को ही नहीं मिलता है। बिना किसी सुरक्षा के वह एकदम आम इंसानों की तरह ही यहां की गलियों में घूमे। सारनाथ भ्रमण के दौरान जब उनके प्रशंसकों ने ऋषि कपूर और रणधीर कपूर को पहचान लिया तो उन्होंने सभी से मुलाकात की। बेहद सादगी से उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

 

एंबेसडर से घूमी थी काशी की गलियां
धार्मिक अनुष्ठान के अगले दिन ऋषि कपूर ने काशी घूमने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा था कि हमें कोई पहचान न पाए इसलिए सुरक्षा गार्ड नहीं रहेंगे। एक गाड़ी से हम लोग घूमेंगे। इसके लिए एक एंबेसडर गाड़ी का इंतजाम किया गया था। वे किसी साधारण व्यक्ति की तरह काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे। आचार्य अशोक द्विवेदी ने उनका रुद्राभिषेक कराया था।



गंगा के प्रति बहुत आस्था थी ऋषि के मन में
रंगकर्मी रति शंकर त्रिपाठी ने ऋषि कपूर से जुड़ी यादों को साझा करते हुए बताया कि यह सिनेमा जगत के लिए सदमे से कम नहीं है। गंगा को लेकर ऋषि कपूर की आस्था बहुत थी। 23 साल पहले जब ऋषि कपूर काशी आए थे, तभी से उनसे संबंध बन गए थे। कुछ समय पहले उनके बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए बनारस में आए थे। उस वक्त ऋषि लंदन में थे और अपना इलाज करा रहे थे।

रणवीर कपूर ने काशी विश्वनाथ दर्शन के बाद सड़क से काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र आदि को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ऋषि कपूर को दिखाया था। यह दृश्य देखकर ऋषि कपूर गदगद हो उठे थे। उन्होंने वहीं से बाबा को नमस्कार किया था। रणबीर श्रद्धा पूर्वक बाबा का प्रसाद यहां से लेकर गए थे।

ऋषि कपूर की फिल्म मुल्क की शूटिंग हुई थी वाराणसी में
फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्म मुल्क की शूटिंग के लिए जब वाराणसी का चयन किया गया तो उन्होंने कहा था कि मेरे लिए यह सौभाग्य है कि मुझे काशी आने का मौका मिलेगा। मैंने इस शहर के बारे में बहुत सारी कहानियां सुन रखी हैं। हालांकि शूटिंग तो हुई लेकिन ऋषि कपूर काशी नहीं आ सके। बनारस दोबारा आने की उनकी आस अधूरी ही रह गई। अगस्त 2018 में रिलीज हुई फिल्म मुल्क में ऋषि कपूर ने बनारस के रहने वाले मुराद अली मोहम्मद की भूमिका निभाई थी। फिल्म की शूटिंग वाराणसी और लखनऊ में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed