{"_id":"6a3186b3cce5fedb130913b7","slug":"a-bolero-carrying-pilgrims-from-kainchi-dham-to-jageshwar-fell-into-a-ditch-injuring-11-almora-news-c-232-1-alm1019-144888-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कैंची धाम से जागेश्वर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो खाई में गिरी, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कैंची धाम से जागेश्वर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो खाई में गिरी, 11 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के बाड़ेछीना-शेराघाट मार्ग पर बाड़ेछीना के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सभी 11 श्रद्धालु घायल हो गए जिनमें तीन को गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। सभी को उपचार के लिए बेस अस्पताल में लाया गया है।
जानकारी के अनुसार टनकपुर के पूर्णागिरि मेले में दुकान लगाने के बाद श्रद्धालु परिवार सहित कैंची धाम और जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए निकले थे। कैंची धाम में दर्शनों के बाद वह जागेश्वर धाम के दर्शनों के लिए आ रहे थे। वाहन बाड़ेछीना पहुंचने के बाद चालक भूलवश जागेश्वर मार्ग की बजाय धौलछीना मार्ग पर मुड़ गया।
बाड़ेछीना से करीब एक किलोमीटर आगे बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर बोलेरो वाहन (यूके-03टीए- 0097) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे जिनमें चार बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और अन्य राहत दल भी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना पहुंचाया गया।
तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया जहां उनका उपचार जारी है। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में किया गया। यह लोग उत्तर प्रदेश के कानपुर और अयोध्या के निवासी बताए जा रहे हैं।
कोट
- इस हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। - बलवंत सिंह रावत, सीओ, अल्मोड़ा
दुर्घटना में घायल लोगों का विवरण
पूर्णिमा शुक्ला (24 वर्ष), पुत्री दिनेश कुमार शुक्ला, निवासी कानपुर
दीपाली तिवारी (25 वर्ष), पत्नी अमित तिवारी, निवासी दर्शनपुर, कानपुर
अमित तिवारी (32 वर्ष), निवासी कानपुर
शेर सिंह (56 वर्ष), पुत्र गुमान सिंह, निवासी चंपावत, वाहन चालक
दिनेश कुमार शुक्ला (62 वर्ष), निवासी कानपुर
स्नेहा शुक्ला (23 वर्ष), निवासी कानपुर
मानवी कौशल (9 वर्ष), निवासी अयोध्या
प्रतिमा शुक्ला (50 वर्ष), निवासी कानपुर
दिनांश तिवारी (5 वर्ष), निवासी कानपुर
शिवांश तिवारी (2 वर्ष), निवासी कानपुर
ममता कौशल (38 वर्ष), निवासी अयोध्या