सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Elderly woman injured in monkey attack, villagers panicked

Almora News: लंगूरों के हमले में बुजुर्ग महिला घायल, ग्रामीणों में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman injured in monkey attack, villagers panicked
विज्ञापन

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती दहशत के बीच अब लंगूरों ने भी ग्रामीणों पर हमला करना शुरू कर दिया है। सोमवार को चौखुटिया के वेतनधार गांव में तीन लंगूरों ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार वेतनधार गांव निवासी 62 वर्षीय देवकी देवी पत्नी प्रेम बल्लभ फुलारा सोमवार को अपने पशुओं को घास देने के लिए गोशाला की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान वहां बैठे तीन लंगूरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। लंगूरों के इस हमले में महिला के पैर पर पर गहरे जख्म हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद के लिए महिला के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर लंगूर वहां से भाग गए। परिजन आनन-फानन में घायल महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में पिंजरे लगाकर इन हिंसक लंगूरों और अन्य जंगली जानवरों को पकड़ा जाए ताकि भविष्य में ऐसी किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।
घरों से निकलना हुआ दूभर, वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुआ, भालू, जंगली सूअर और बंदरों का भय पहले से ही बना हुआ था और अब लंगूरों के हमलों ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। वन्यजीवों के डर से अब लोगों का अकेले घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed