सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   After a month, the terror was relieved, the leopard was captured in a cage.

Almora News: एक महीने बाद दहशत से मिली निजात, पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
After a month, the terror was relieved, the leopard was captured in a cage.
विज्ञापन

Trending Videos
अल्मोड़ा। नगर के पास पुलिस लाइन क्षेत्र में बीते एक महीने से दहशत का पर्याय बन चुका तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ। लोगों ने सुबह तेंदुए को पिंजर में फंसा देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौक पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गई है।
पुलिस लाइन में बीते एक महीने से अधिक समय से तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर थे। लोगों की शिकायत पर 20 दिन पूर्व वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे और पिंजरा स्थापित किया। मंगलवार की सुबह वन विभाग को दहशत बने इस तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया की पिंजरे में कैद तेंदुआ नर है और इसकी उम्र सात से आठ वर्ष के बीच है। बताया कि रेस्क्यू सेंटर में चिकित्सकों की निगरानी में उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। कुछ दिन ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। टीम में अनुभाग अधिकारी अमित सिंह भैसोड़ा, सत्येंद्र नेगी, कविता, विवेक तिवारी, मनोज, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजियाखेत में एक साथ दिखे दो तेंदुए, दहशत में लोग

बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के मजियाखेत में एक साथ दो-दो तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। रात के समय तेंदुए की आबादी में हलचल बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। मंगलवार की सुबह मजियाखेत निवासी सुभाष तिवारी के घर के बाहर दो तेंदुए धमक गए। उनकी पत्नी ममता तिवारी ने बताया कि करीब पौने चार बजे उनके पालतू कुत्ते ने जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य जाग गए। बाहर से तेंदुए की गुर्राहट सुनाई दे रही थी। सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो आंगन में दो तेंदुए टहल रहे थे। दोनों वन्यजीव मकान के आगे-पीछे ही घूम रहे थे। काफी देर बाद वह वहां से गए। उन्होंने बताया कि जहां तेंदुए धमक रहे हैं वहां आसपास कई मकान हैं। नगर क्षेत्र होने के कारण देर रात तक लोगों की आवाजाही रहती है। बच्चे भी कोचिंग या खेलकूद कर रात तक लौटते हैं। क्षेत्रवासियों ने विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि जिन क्षेत्रों में तेंदुआ दिखने की सूचना मिल रही है, वहां विभाग की टीम गश्त कर रही है। मजियाखेत क्षेत्र में भी गश्त बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed