फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Aina murder case solved within 24 hours

UK News: ऐना हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूला; हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

Sat, 11 Jul 2026 08:54 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Sat, 11 Jul 2026 08:54 PM IST
सार

ऐना गांव में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी जगत सिंह बोरा निवासी ऐना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे का घन भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
Aina murder case solved within 24 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

 

विज्ञापन

रानीखेत तहसील अंतर्गत ऐना गांव में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी जगत सिंह बोरा निवासी ऐना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे का घन भी बरामद कर लिया गया है।

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने यहां प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:11 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि ऐना गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है। साथ ही दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रानीखेत भुवन चंद्र जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। कमरे के भीतर जितेंद्र सिंह उर्फ सागर पुत्र चंदन सिंह का शव पड़ा मिला, जबकि उसकी बुवा जानकी देवी और दादी शोभा देवी गंभीर रूप से घायल थीं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसएसपी ने बताया कि मृतक के फुफेरे भाई नीरज बोरा की तहरीर पर कोतवाली रानीखेत में बीएनएस की धारा 103 और 109 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर शनिवार को जनाड़ु होटल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

आरोपी ने अपना जुर्म कबूला, दो माह पूर्व हुए विवाद का लिया बदला
एसएसपी के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दो माह पहले गांव में एक शादी समारोह के दौरान स्कूटी में आए स्क्रैच को लेकर उसका मृतक और उसके भाई से विवाद हुआ था। उसी दिन उसने बदला लेने की ठान ली थी। योजना के तहत वह खैरना से खरीदा हुआ लोहे का घन और रानीखेत से खरीदा चाकू लेकर मृतक के घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं मृतक की मां और दादी पर भी उसने हमला कर दिया। एसएसपी घोडके ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और लोहे का घन बरामद कर लिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरामदगी 

1- घटना में प्रयुक्त लोहे का घन

2- आलाकत्ल लोहे का चाकू

गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी, कांस्टेबल कमल गोस्वामी,वरुण राज टम्टा, आनंद सिंह रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed