फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Patients had to go to Base Hospital for treatment of skin diseases.

Almora News: त्वचा रोग के उपचार के लिए मरीजों को जाना पड़ा बेस अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Patients had to go to Base Hospital for treatment of skin diseases.
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के एक चिकित्सक की ड्यूटी दूसरी जगह लगने और दो चिकित्सकों के अवकाश पर होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार सुबह से ही ओपीडी में 350 से अधिक लोग उपचार कराने के लिए पहुंचे लेकिन विशेषज्ञ नहीं मिलने पर उन्हें उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन लोहनी बेस अस्पताल में ड्यूटी पर थे। इनके अलावा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत अवकाश पर थे। इस कारण परिसर में ही स्थित महिला अस्पताल में डॉ. पल्लवी ने मरीज देखे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जीवन मपवाल मरीज का ऑपरेशन कर रहे थे।
विज्ञापन

सर्जन डॉ. अमित सुकोटी के अवकाश पर होने के चलते सर्जन डॉ. धीरज राज ने मरीज देखे। चर्म रोग विशेषज्ञ के दूसरी जगह ड्यूटी पर जाने से मरीजों को दिक्कतें हुई। उन्हें उपचार के लिए पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के हवालबाग, ताकुला, लमगड़ा, भैंसियाछाना समेत अन्य विकासखंडों के विभिन्न गांवों और कस्बों से 350 से अधिक मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed