फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Angry woman creates ruckus after lover returns to his first wife in almora

अल्मोड़ा: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर विवाहिता का हाई वोल्टेज ड्रामा, पेड़ पर चढ़कर जान देने की चेतावनी

Wed, 28 Oct 2026 01:50 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Wed, 28 Oct 2026 01:50 PM IST
सार

अल्मोड़ा में प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी और एसडीएम कोर्ट में हंगामा किया; पुलिस ने महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजा और युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन
Angry woman creates ruckus after lover returns to his first wife in almora
प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

प्रेमी के अपनी पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी दी। इससे कलेक्ट्रेट में लोगों की भीड़ जुट गई। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। वहीं युवक को हिरासत में लेकर शांति भंग के तहत चालान किया गया।

 

जानकारी के अनुसार लमगड़ा क्षेत्र निवासी विवाहित व्यक्ति और पिथौरागढ़ निवासी विवाहित महिला गुरुग्राम में किसी निजी कंपनी में साथ नौकरी करते थे। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। इसके बाद करीब एक साल से दोनों गुरुग्राम में लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला और युवक का पहले से ही एक-एक बच्चा है। कुछ दिन पहले युवक अपने गांव लौट आया। इसकी जानकारी मिलने पर महिला भी अल्मोड़ा पहुंच गई और युवक के साथ रहने की जिद करने लगी। मंगलवार सुबह महिला ने एक पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद दोनों की काउंसलिंग की गई। हालांकि दोपहर में महिला फिर कलेक्ट्रेट पहुंच गई और एसडीएम कोर्ट में हंगामा करते हुए आत्महत्या की धमकी देने लगी। काफी देर तक हाई हाईवोल्टेज ड्रामा चला। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षा की दृष्टि से अपने संरक्षण में लिया। महिला थाना प्रभारी जानकी भंडारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। महिला को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है जबकि युवक अपने गांव को चले गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed