सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BSNL contract employees have not received their salaries for nine months.

Almora News: बीएसएनएल के ठेका कर्मचारियों को नौ माह से नहीं मिला वेतन

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 14 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
BSNL contract employees have not received their salaries for nine months.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारत संचार निगम लिमिटेड में ठेके पर कार्य कर रहे श्रमिकों ने पिछले नौ माह से वेतन नहीं देने का आरोप ठेकेदार पर लगाया है और बीएसएनएल के अधिकारियों से वेतन दिलाने की मांग की है।बीएसएनएल में ठेके पर कार्य कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदार से वार्ता करने की कोशिश करते है तो वह बात नहीं करता। वहीं आरोप लगाया कि नौ महीने में केवल एक महीने का वेतन डाला गया है। इससे बच्चों की फीस देनी मुश्किल हो गई है। कई रात भूखे रहकर गुजारनी पढ़ रही है। कर्मचारियों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर उनका हक दिलाने की मांग की है। मांग करने वालों में संजय भट्ट, जगत सिंह बिष्ट, सुनीता चौहान, तनुजा हरबोला, विक्रम नेगी, हिमांशु नगरकोटी, शेर सिंह मेहता, नंदन सिंह नेगी, नवल किशोर भट्ट, गोपाल सिंह, प्रकाश उपाध्याय, दीक्षा हरबोला, दीप चंद्र भट्ट आदि शामिल रहे। इधर, बीएसएनएल के जीएम संजय प्रसाद ने कहा कि वेतन नहीं मिलने का मामला संज्ञान में नहीं है। किसी ने इस संबंध में शिकायत भी नहीं की। मामले की जानकारी जुटाई जाएगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed