{"_id":"6a0616d07082c42200096ff1","slug":"students-will-now-have-to-pay-a-late-fee-of-rs-500-for-submitting-assignments-almora-news-c-232-1-alm1002-143403-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: असाइनमेंट जमा करने पर अब विद्यार्थी को चुकाना होगा पांच सौ रुपये विलंब शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: असाइनमेंट जमा करने पर अब विद्यार्थी को चुकाना होगा पांच सौ रुपये विलंब शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 15 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में असाइनमेंट जमा नहीं कर सके स्नातक और स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। अब विद्यार्थी 25 मई तक अपने असाइनमेंट जमा कर सकेंगे। लेकिन उन्हें अब इसके लिए पांच सौ रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। निर्धारित तिथि तक असाइनमेंट जमा नहीं किया तो विद्यार्थी का परीक्षाफल अपूर्ण घोषित होगा।
एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन परिसर और महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 25 मई तक असाइनमेंट जमा करने होंगे। लेकिन उन्हें अब पांच सौ रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर किसी विद्यार्थी ने अब तक किसी भी विषय के असाइनमेंट जमा नहीं किया है, तो उसे भी इतना ही शुल्क चुकाना होगा। इससे पूर्व विद्यार्थी से प्रति विषय विलंब शुल्क पांच सौ रुपये लिया जाता था। बता दें कि असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि नौ मई थी। कई विद्यार्थियों ने समय पर यह जमा नहीं किया।
कोट
- छात्र-छात्राएं पांच सौ रुपये विलंब शुल्क जमा कर अपना असाइनमेंट 25 मई तक जमा करवा सकते हैं। विद्यार्थियों से अपील है कि निर्धारित तिथि तक अपने असाइनमेंट संबंधित विभागों में जमा करवा लें। - प्रो. पंकज कुमार शाह, परीक्षा नियंत्रक, एसएसजे विवि अल्मोड़ा
Trending Videos