{"_id":"6a7a14acaceb61387e048116","slug":"car-falls-into-gorge-father-dies-son-and-driver-injured-almora-news-c-232-1-alm1019-147181-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: खाई में गिरी कार, पिता की मौत, पुत्र और चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: खाई में गिरी कार, पिता की मौत, पुत्र और चालक घायल
Mon, 10 Aug 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शीतलाखेत से हवालबाग की तरफ आ रही कार कोसी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार पिता की मौत हो गई। पुत्र और चालक घायल हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बीती रविवार की रात करीब 12 बजे वाहन संख्या यूके-01-टीए-4465 कोसी स्थित जगत टायर वाले मंदिर के सामने पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 80 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में हवालबाग विकासखंड के कुज्याड़ी गांव निवासी आनंद सिंह पुत्र खीम सिंह (62) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके पुत्र देवेंद्र रावत और चालक दिनेश सिंह घायल हुए। हादसे के बाद चालक ने ग्रामीणों को फोन कर मदद मांगी। ग्रामीणों ने तीनों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया। आनंद सिंह को तत्काल बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक दिनेश सिंह के कमर में चोट आई है, जबकि देवेंद्र को हल्की चोट लगी है। देवेंद्र रावत ने बताया कि वह शीतलखेत के भांकड़ गांव से जागर में शामिल होकर कुज्याणी लौट रहे थे। कोसी के पास चालक दिनेश रावत को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।