फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jai Golju Festival to be held at Malla Mahal from October 22.

Almora News: 22 अक्टूबर से मल्ला महल में होगा जय गोल्ज्यू महोत्सव

Mon, 10 Aug 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 10 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jai Golju Festival to be held at Malla Mahal from October 22.
अल्मोड़ा। जय गोल्ज्यू महोत्सव का आयोजन 22 से 28 अक्तूबर तक मल्ला महल में किया जाएगा। महोत्सव को भव्य, आकर्षक और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को हुई बैठक में महोत्सव की रूपरेखा, कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

आयोजक मंडल ने तय किया कि महोत्सव के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, लोक कला, लोक संगीत और पारंपरिक विरासत को देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों तक पहुंचाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि इस महोत्सव मुख्य संयोजक हमारे आराध्य गोल्ज्यू ही होंगे। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों की अधिक से अधिक भागीदारी रहेगी। पर्यटकों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विलुप्त होती लोक संस्कृति बैर भगनोल की प्रस्तुति भी महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगी। अन्य राज्यों की लोक संस्कृति और कला की प्रस्तुतियां भी होंगी,। आयोजन समिति के प्रकाश बिष्ट ने पिछले वर्ष का आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक की अध्यक्षता मनोज सनवाल और संचालन हरीश कनवाल ने किया। बैठक में रवि रौतेला, प्रकाश बिष्ट, दीवान सतवाल, अनिल सनवाल, दीप बिष्ट, समेत समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed