{"_id":"69f459e7bc5d9ec2ac0e99d1","slug":"cm-dhami-reached-dol-ashram-in-almora-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora: डोल आश्रम पहुंचे सीएम धामी, पीठम स्थापना उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: डोल आश्रम पहुंचे सीएम धामी, पीठम स्थापना उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Fri, 01 May 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे जहां उन्होंने डोल आश्रम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
डोल आश्रम पहुंचकर सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना।
- फोटो : वीडियोग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अल्मोड़ा दौरे पर पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार के मुख्यमंत्री धामी प्रसिद्ध डोल आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने पीठम स्थापना उत्सव में शिरकत की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। आश्रम परिसर में पहुंचने पर साधु-संतों और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री लमगड़ा के कनरा स्थित हैलीपेड से वापस खटीमा के लिए रवाना हो गए।
Trending Videos
https://youtube.com/shorts/gZX5n7Xv_gg?si=u60Xletm4FAjaN-2
पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री धामी ने आश्रम के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थलों से समाज को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और जनसुविधाओं को बेहतर बनाया जाए। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने और स्वागत करने के लिए आश्रम परिसर में एकत्रित हुए।
