सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Anger over spreading misleading propaganda against traders

Almora News: व्यापारियों के खिलाफ भ्रामक प्रचार फैलाने पर नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 30 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anger over spreading misleading propaganda against traders
विज्ञापन
अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल ने व्यापारियों के खिलाफ भ्रामक प्रचार फैलाने पर नाराजगी जताई है। संगठन का एक शिष्टमंडल इस मामले में जिलाधिकारी अंशुल सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन दिया।
Trending Videos


व्यापारियों ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए नगर का माहौल खराब कर रहे हैं। पान, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट और अन्य रोजमर्रा की वस्तु की दाम से अधिक कीमत लेने के लिए व्यापारियों को बदनाम करने का षडयंत्र रच रहे हैं। संगठन ने कहा कि यदि भविष्य में इसकी जांच की जाती है तो जांच के नाम पर किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न न हो। बिना किसी के दबाव में आकर निष्पक्ष जांच की जाए। संगठन व्यापारियों को एकजुट कर भ्रम फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, सुधीर गुप्ता, हरिकृष्ण खत्री, अभिषेक अग्रवाल, मनीष मल्होत्रा, हिमांशु बिष्ट, गिरीश पंत, अक्षत अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, तुषार गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed