सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress protested against the increase in the price of commercial gas cylinders in Almora

Almora: व्यावसायिक गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों का कांग्रेस ने किया विरोध, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 01 May 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार

अल्मोड़ा में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Congress protested against the increase in the price of commercial gas cylinders in Almora
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अल्मोड़ा में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में 993 रूपये की वृद्धि कर दिए जाने पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। चौघानपाटा में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। वहीं विरोध में जमकर नारेबाजी कर गैस के दामों को कम करने की मांग की गई।

Trending Videos


कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण हुई है जिससे लगातार महंगाई बढ़ रही है। इसका सीधा असर छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों और आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की परेशानियों से कोई लेनादेना नहीं है वह केवल राजस्व बढ़ाने में लगी है। पहले ही बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही जनता के लिए यह फैसला आग में घी डालने जैसा है। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट अपने सिर पर सिलिंडर लेकर विरोध करने पहुंची थी। कांग्रेस पार्टी ने सरकार से तुरंत वृद्धि किए दामों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, अरविंद रौतेला, विनोद वैष्णव, विक्रम फर्त्याल, दीप डांगी, सुशील साह, भैरव गोस्वामी, गोविंद बाल्टयाल, नारायण दत्त पांडे, वीके पांडे, शरद साह, दीपा साह, निर्मल रावत, दिनेश पिलखवाल, मुकेश कुमार, विकास कुमार, वैभव पांडे, गोपाल भट्ट, इसरार अहमद, रवींद्र कुमार टम्टा, वकुल साह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed