{"_id":"6a0b5175be9a07dad80afac2","slug":"congress-angry-over-delay-in-inauguration-of-sub-district-hospital-almora-news-c-232-1-alm1019-143561-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: उपजिला चिकित्सालय के उद्घाटन में देरी पर कांग्रेस नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: उपजिला चिकित्सालय के उद्घाटन में देरी पर कांग्रेस नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। निर्माणाधीन उपजिला चिकित्सालय के उद्घाटन में हो रही देरी से नाराज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार और क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर सवाल उठाए हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजू भट्ट ने कहा कि अस्पताल का कार्य लंबे समय से लगभग पूरा हो चुका है लेकिन जनता को अब तक इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
राजू भट्ट ने आरोप लगाया कि सरकार आगामी चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से अस्पताल के उद्घाटन में देरी कर रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अस्पताल का उद्घाटन कर संचालन शुरू नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे। कार्यकर्ताओं ने सरकार से पारदर्शिता के साथ अस्पताल संचालन की तिथि घोषित करने की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पल्युड़ा संतोष कुमार, गोविंद बाल्टियाल, रणजीत नयाल, प्रकाश खाती आदि रहे। संवाद
Trending Videos