{"_id":"6a0b523736f8fe51060c8023","slug":"teachers-protest-for-13-point-demands-take-out-hunkar-rally-almora-news-c-231-1-shld1005-124970-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 13 सूत्री मांगों के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन, निकाली हुंकार रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 13 सूत्री मांगों के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन, निकाली हुंकार रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों ने अपनी 13 सूत्री मांगों के लिए सोमवार को अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षकों ने नगर में हुंकार रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। सीईओ कार्यालय पहुंचकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को और कलक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री सहित राज्य के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों ने धरने के दौरान सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने चौघानपाटा से माल रोड, सीढ़ी बाजार, चौक बाजार और थाना बाजार होते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक हुंकार रैली निकाली। संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज पांडे ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द समाधान नहीं किया गया तो 29 मई को देहरादून निदेशालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा, जिलाध्यक्ष पंकज पांडे, महामंत्री पुष्कर सिंह कुंवर, रघुवीर बिष्ट, अमित शर्मा, कैलाश जोशी, कमला बिष्ट, रेशमा चौधरी, बसंती रावत, संजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विद्यालयों में शिक्षण कार्य हुआ प्रभावित
जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों के आंदोलन में चले जाने से जिले भर के करीब 120 विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। इस दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो सकी। कुछ विद्यालयों में जहां खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से व्यवस्था की गई थी उन स्कूलों को छोड़कर अन्य में पूरी तरह शिक्षण कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन
Trending Videos