{"_id":"69b05553b043d9c615047ee3","slug":"district-court-receives-another-bomb-threat-almora-news-c-232-1-alm1014-140734-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जिला न्यायालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जिला न्यायालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार को जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक और धमकी भरा ई-मेल मिला। ई-मेल में कोर्ट परिसर को आरडीएक्स से उड़ाने की बात लिखी गई थी। इसकी जानकारी के बाद न्यायालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।
पुलिस जानकारी के मुताबिक सोमवार को जिला न्यायालय अल्मोड़ा की आधिकारिक ई-मेल आईडी के स्पैम सेक्शन में एक अज्ञात स्रोत से धमकी भरा मेल मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम बम स्क्वायड, एसओजी और साइबर सेल के साथ मौके पर न्यायालय परिसर में पहुंच गई। न्यायालय परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया गया। पूरे परिसर में बारीकी से संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई। साथ ही कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि न्यायालय परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मंगलवार को भी न्यायालय परिसर में चलाया चेकिंग अभियान
आधिकारिक ई-मेल आईडी में धमकी भरा मेल मिलने के बाद पुलिस अलर्ट है। मंगलवार को भी पुलिस टीम ने न्यायालय परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। खोजी कुत्तों के सहारे न्यायालय का हर कोना छाना गया। हालांकि, पुलिस टीम को कोई भी संदिग्ध वस्तु न्यायालय परिसर में नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -
पहले भी मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
पुलिस के मुताबिक, प्रदेश के कई न्यायालयों को पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 17 फरवरी को मिली धमकी की तरह इस ई-मेल के अंत में लिट्टे पाकिस्तान आईएसआई लिखा गया है। सभी ई-मेल अलग-अलग आईडी से भेजी जा रही है। ऐसे में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए ई-मेल करने वालों तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है। हालांकि साइबर सेल की टीम मेल आईडी की जांच कर मेल भेजने वालों तक पहुंचने के लिए प्रयासरत है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट
अल्मोड़ा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल से मिली। कोर्ट परिसर में सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। फिलहाल कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। - चंद्रशेखर घोडके, एसएसपी, अल्मोड़ा
Trending Videos