{"_id":"6a4d4f207b32c9e014056c7b","slug":"drains-remain-uncleaned-even-after-the-onset-of-monsoon-risk-of-waterlogging-almora-news-c-8-hld1034-795913-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मानसून की दस्तक के बाद भी साफ नहीं हुईं नालियां, जलभराव का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मानसून की दस्तक के बाद भी साफ नहीं हुईं नालियां, जलभराव का खतरा
Wed, 08 Jul 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में मानसून की सक्रियता बढ़ने के बावजूद नगर क्षेत्र में नालों और नालियों की सफाई का कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। खासकर धारानौला क्षेत्र में सड़क किनारे नालियां कूड़े-कचरे और गाद से अटी पड़ी हैं। इससे स्थानीय लोगों में बारिश के दौरान जलभराव और गंदा पानी घरों में घुसने की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात से पहले नगर क्षेत्र की नालियों की सफाई कराई जाती है लेकिन इस बार मानसून शुरू होने के बाद भी कई स्थानों पर नालियों की सफाई नहीं हुई है। धारानौला क्षेत्र में नालियों में प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा और मिट्टी जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि लगातार तेज बारिश हुई तो नालियां ओवरफ्लो हो सकती हैं। इससे सड़कों पर जलभराव होने के साथ ही आसपास के घरों और दुकानों में भी पानी घुसने का खतरा बना रहेगा। लोगों का कहना है कि जलभराव से आवागमन प्रभावित होने के अलावा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करना आवश्यक है ताकि बारिश के दौरान लोगों को अनावश्यक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि शीघ्र सफाई अभियान नहीं चलाया गया तो आगामी दिनों में होने वाली भारी बारिश के दौरान हालात और बिगड़ सकते हैं। हालांकि नगर निगम का कहना कि वह नगर की आंतरिक नालियों की सफाई कर चुके हैं। सड़क किनारे की नालियां पीडब्लूडी के अधीन हैं।
विज्ञापन
क्या बोले लोग
मानसून शुरू होने के बावजूद नालियों की सफाई नहीं हुई है। कई जगह कूड़ा और गाद जमा होने से पानी की निकासी बाधित है। यदि जल्द सफाई नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान सड़कों और घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। -मनोज कांडपाल, स्थानीय
हर साल बरसात से पहले नालियों की सफाई होती थी लेकिन इस बार लापरवाही बरती गई है। लगातार बारिश होने पर जलभराव की स्थिति बन सकती है। नगर निगम से तत्काल सफाई अभियान चलाकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। -निर्मल पंत, स्थानीय
नालियों की सफाई कर चुके हैं। कई जगह गाड़ियां खड़ी रहती हैं जिस वजह से उनकी सफाई नहीं हो पाई। -हर्षित गुप्ता, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, प्रांतीय खंड
नगर की आंतरिक नालियों की सफाई कर चुके हैं। सड़क किनारे की नालियां हमारे अधीन नहीं आती हैं। -सीमा विश्वकर्मा, आयुक्त, नगर निगम