फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Missing girl found safe in forest in almora

UK: पांच दिनों तक ड्रोन...डॉग स्क्वाड और 50 CCTV के सहारे चला सर्च अभियान, सात दिन बाद जंगल में मिली युवती

Wed, 08 Jul 2026 04:05 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Wed, 08 Jul 2026 04:05 PM IST
सार

रानीखेत के मजखाली से करीब एक सप्ताह से लापता 28 वर्षीय युवती को अल्मोड़ा पुलिस और एसडीआरएफ ने घने जंगल से सकुशल बरामद किया। लगातार बारिश और दुर्गम क्षेत्र में पांच दिन चले सर्च अभियान के बाद मंगलवार शाम सुंदरखाल के जंगल में उसे खोज निकाला।

विज्ञापन
Missing girl found safe in forest in almora
जंगल से सकुशल मिली लापता युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीखेत के मजखाली क्षेत्र से करीब एक सप्ताह से लापता 28 वर्षीय युवती को अल्मोड़ा पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने घने जंगल से सकुशल बरामद कर लिया। लगातार बारिश और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के बीच पांच दिन तक चले सघन सर्च अभियान के बाद मंगलवार शाम सुंदरखाल के जंगल में युवती का पता चला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्ट्रेचर के सहारे करीब छह किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक लाया गया, जहां से एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेजा गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रानीखेत निवासी गिरीश पुजारी ने तीन जुलाई को कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती एक जुलाई की शाम घर से बिना बताए चली गई थी और परिजनों की काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पीएसी, डॉग स्क्वॉड और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने मजखाली, कालिका, दलमोटी, सुंदरखाल और बूबूधाम के जंगलों में लगातार कॉम्बिंग की। 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ड्रोन कैमरों की भी मदद ली गई। मंगलवार शाम संयुक्त टीम ने सुंदरखाल गांव से करीब चार किलोमीटर दूर जंगल में युवती को खोज निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed