फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Muay Thai players from Almora won 12 medals

Almora News: अल्मोड़ा के मुए-थाई खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

Wed, 08 Jul 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 08 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Muay Thai players from Almora won 12 medals
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा के मुए-थाई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में मुए-थाई के कुल 12 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और सभी खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

मुए-थाई कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि कर्नाटक खोला रामलीला मंच में रविवार को हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में कनिका सिजवाली ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं साक्षी बिष्ट, रजनी नेगी और मयूर दोसाद ने रजत पदक हासिल किया। गर्विता बिष्ट, अंकिता, आरूष गौतम, मन्नत, माही बिष्ट, चांदनी, मानस रावल और आदित्य ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कोच यशपाल भट्ट ने विश्वास जताया कि खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे। इस अवसर पर दायित्वधारी गंगा बिष्ट, पूर्व दायित्वधारी बिट्टू कर्नाटक, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, खेल अधिकारी महेशी आर्या, अरुण बग्याल, ताइक्वांडो कोच वंदना भंडारी, कमल जोशी आदि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed