{"_id":"69f23dfa9a5b3150fd03445c","slug":"educate-villagers-on-effective-measures-to-prevent-forest-fires-almora-news-c-232-1-shld1002-142779-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ग्रामीणों को वनाग्नि रोकथाम के प्रभावी उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ग्रामीणों को वनाग्नि रोकथाम के प्रभावी उपाय बताए
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में वनाग्नि की रोकथाम को जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार और बुधवार को जिले के विभिन्न विकासखंडों की कुल 576 ग्राम पंचायतों में वनाग्नि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रमों में ग्रामीणों को वनाग्नि के कारणों, उससे होने वाले दुष्परिणामों तथा उसकी रोकथाम के प्रभावी उपायों के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रमों के दौरान वनाग्नि से जल स्रोतों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, जैव विविधता के नुकसान तथा बढ़ते मानव-वन्य जीव संघर्ष जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरुक किया गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
जागरूकता कार्यक्रमों के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों में सायंकाल वनाग्नि चौपाल भी आयोजित हुई। जिसमें स्थानीय समुदाय के साथ संवाद स्थापित कर वनाग्नि रोकथाम के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा की गई। जिसे के 1160 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध रूप से यह अभियान संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शेष 584 ग्राम पंचायतों में भी शीघ्रता से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अभियान को पूर्ण किया जाए।
जड़पानी में वनाग्नि सुरक्षा पर गोष्ठी, जंगल बचाने का लिया संकल्प
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकासखंड के जड़पानी गांव में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में पर्यावरण ही जीवन है विषय पर चर्चा करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सुनील टम्टा ने कहा कि वनाग्नि से न केवल वन संपदा को नुकसान होता है बल्कि कई जीव-जंतु भी इसकी चपेट में आकर नष्ट हो जाते हैं। कार्यक्रम में ग्रामीणों को वनाग्नि से बचाव के उपायों और सतर्कता बरतने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मल्ला भाकूड़ा के प्रतिनिधि मेहश पोखरियाल ने की। वहां श्रीकांत उप्रेती, भगत राम, बची राम, मुकेश कुमार, पूरन राम, सुरेश राम, कमला देवी, सावित्री देवी और उमा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
वनाग्नि नियंत्रण के लिए चलाया स्वच्छता अभियान
अल्मोड़ा। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर में बुधवार को वनाग्नि नियंत्रण के लिए विद्यालय की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्र छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छता प्रभारी मनोज पाठक के नेतृत्व में विद्यालय के समस्त कक्षाध्यापक, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया। प्रधानाचार्य खजान चंद्र कांडपाल ने छात्रों को बताया कि हम सभी का कर्तव्य है कि अपने विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को सदैव स्वच्छ बनाए रखें। इस दौरान सवित जनौटी, गणेश जोशी, प्रीतिका भटनागर, डॉ. इंद्रा बिष्ट, डॉ. चंद्र प्रकाश बिष्ट, मोहन चंद्र भट्ट, प्रेमा कैड़ा, शर्मिला, विशाखा रानी, चंद्र शेखर, मनोज जोशी, गोविंदी, ममता पालनी, माया भाकुनी मौजूद रहे।
Trending Videos