{"_id":"69e90a74f5b9ce1140092848","slug":"expressed-displeasure-over-the-closure-of-departmental-websites-related-to-schemes-almora-news-c-232-1-shld1002-142489-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: योजनाओं से जुड़ी विभागीय वेबसाइटों के बंद रहने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: योजनाओं से जुड़ी विभागीय वेबसाइटों के बंद रहने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रधान संगठन की हवालबाग विकासखंड सभागार में बुधवार को हुई बैठक में प्रधानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। उन्होंने राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं, मनरेगा और अन्य विकास कार्यों के भुगतान में हो रही देरी, योजनाओं से जुड़ी विभागीय वेबसाइटों के बंद रहने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने मानदेय और भत्तों में वृद्धि करने की मांग की। मनरेगा के माध्यम से उपकरण खरीद, फर्स्ट एड किट उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। प्रधानों ने नए पंचायत भवनों के निर्माण और पुराने पंचायत घरों के सुधारीकरण की आवश्यकता जताते हुए ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारी की साप्ताहिक आधार पर न्याय पंचायत स्तर पर उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वीबीजी रामजी योजना की जानकारी प्रधानों तक विस्तार से पहुंचाने और वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। केंद्रीय और राज्य वित्त की कंटिंजेंसी मद से सामान्य खर्चों के भुगतान के लिए प्रावधान किए जाने का मुद्दा उठाया गया।
बीडीसी बैठकों में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए क्षेत्र पंचायत प्रमुख और संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा पत्राचार किए जाने का निर्णय लिया गया। पंचायत चुनाव में भागीदारी कर चुके प्रतिनिधियों की जमानत राशि वापस दिलाने का मुद्दा भी बैठक में रखा गया। ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने प्रधानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और उनके समाधान का आश्वासन दिया। संचालन महामंत्री विनोद जोशी ने किया। वहां ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, उपाध्यक्ष सुंदर मटियानी, नवीन भट्ट, चंद्रिका तिवारी, मंत्री प्रमोद जोशी, मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X