सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The newly constructed Quarab bypass is likely to be operational in May.

Almora News: नव निर्मित क्वारब बायपास मई में चालू होने की संभावना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The newly constructed Quarab bypass is likely to be operational in May.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब में दरकी पहाड़ी से लंबे समय से परेशान यात्रियों को जल्द राहत मिलने जा रही है। नव निर्मित क्वारब बाईपास मई माह के पहले या दूसरे हफ्ते के बीच सभी वाहनों के लिए खुलने की संभावना है। इससे क्वारब डेंजर जोन को बंद कर दरकी पहाड़ी का ट्रीटमेंट कार्य आसानी से हो सकेगा।
Trending Videos


अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर तीन जिलों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। लंबे समय से क्वारब पर पहाड़ी दरक रही है। इससे कई बार मार्ग बंद हो जाता है जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को क्वारब पहुंचकर स्लाइड जोन के सुधारीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से सुधारात्मक कार्यों की प्रगति व अवशेष कार्यों की जानकारी ली। कहा कि कार्यों को तेजी से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नव निर्मित क्वारब बाईपास मार्ग का भी निरीक्षण किया। मार्ग पर चल रहे कार्यों व उनकी गुणवत्ता का अवलोकन किया। डीएम ने कहा कि क्वारब के स्लाइड प्वाॅइंट में आने वाली बाधाओं से बचने के लिए इस मार्ग का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग का लाभ यात्रियों को मिले इसके लिए इसके संचालन की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण की जाए। उन्होंने अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के साथ-साथ इसके संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
उन्होंने बताया कि मई की शुरुआत में बाईपास मार्ग को सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। शुरू में यह ट्रायल के लिए खोला जाएगा और सड़क के अच्छे तरीके से बैठने के बाद इसमें डामरीकरण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक बाईपास शुरू होने के बाद क्वारब के डेंजर जोन पर काम करना आसान हो जाएगा। इसके बाद छह से सात माह में ट्रीटमेंट पूरा कर मार्ग को सुरक्षित रूप से संचालित किया जा सकेगा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, तहसीलदार ज्योति धपवाल आदि मौजूूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed