{"_id":"69b5a021ed24f165770b4e2e","slug":"fire-breaks-out-in-government-residence-fire-brigade-brings-it-under-control-almora-news-c-232-1-alm1014-140902-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सरकारी आवास में लगी आग, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सरकारी आवास में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर में एक बंद सरकारी आवास में अचानक आग लग गई। आग की घटना में एक कमरे में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आवास लंबे समय से बंद था। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शनिवार सुबह पशु चिकित्साधिकारी रानीखेत डॉ. ममता यादव के बंद सरकारी आवास में अचानक आग लग गई। इससे आस-पास के लोगों में अफरातफरी मच गई। आग से कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने पानी से पंपिंग कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संवाद
==============
वर्जन : वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी इस सरकारी आवास में नहीं रहती हैं। इसके कारण आवास बंद था। आग लगने से कमरे में रखा कुछ घरेलू सामान जल गया। आग को फैलने से पहले ही काबू में कर लिया गया। -गणेश चंद्र प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत ।
-- -- -- -- -- -- -
नाघर गांव के जंगल में लगी आग
बागेश्वर। दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र के नौगांव के जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से आग बुझाने और आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
शनिवार की शाम को नौगांव के नाघर के जंगल में अचानक आग लग गई। पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र रौतेला ने बताया कि आग तेजी से फैलते हुए जंगल के बड़े क्षेत्र को जद में ले रही है। आग लगने से चारा पत्ती, कीमती इमारती लकड़ी और वन्यजीवों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी की शुरूआत से ही जंगल जल रहे हैं। धुआं फैलने से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। वन विभाग को आग लगाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। धरमघर रेंज के रेंजर दीप जोशी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर भेज दी है। जल्द आग को काबू कर लिया जाएगा। संवाद
-- -- -- -
मातंगी इंडस्ट्री के पास जंगल में लगी आग
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मातंगी इंडस्ट्री के पास लीशा डिपो पांडेकोटा (कपीना) के पास जंगल क्षेत्र शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर सर्विस कर्मियों ने वन विभाग की टीम के साथ समन्वय बनाते हुए आग बुझाने का कार्य शुरू किया। फायर सर्विस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से आग को समय रहते बुझा लिया गया। वन क्षेत्राधिकारी, तापस मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। फायर सर्विस के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई की गई जिससे जंगल में लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया।
Trending Videos