सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   India-Japan joint military exercise Dharma Guardian begins in Chaubatia

Almora News: चौबटिया में भारत-जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास, धर्मा गार्डियन शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

रानीखेत में भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्मा गार्डियन का सातवां संस्करण रानीखेत के चौबटिया स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हो गया।

India-Japan joint military exercise Dharma Guardian begins in Chaubatia
युद्धाभ्यास के दौरान मौजूद भारत-जापान के सैनिक। - फोटो : रक्षा विभाग
विज्ञापन

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेजीएसडीएफ) के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्मा गार्डियन का सातवां संस्करण मंगलवार को रानीखेत के चौबटिया स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हो गया। यह अभ्यास नौ मार्च तक चलेगा। इस अभ्यास में दोनों देशों की ओर से 120-120 सैनिक भाग ले रहे हैं।

Trending Videos

जापान की ओर से 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के जवान शामिल हैं जबकि भारतीय सेना की ओर से लद्दाख स्काउट्स के सैनिक अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। यह अभ्यास बारी-बारी से भारत और जापान में आयोजित किया जाता है और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने का एक अहम माध्यम बन चुका है। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य अर्ध-शहरी वातावरण में संयुक्त सैन्य अभियानों के लिए आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना और संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी दो सप्ताह के दौरान सैनिक उच्च स्तर की शारीरिक दक्षता, संयुक्त योजना निर्माण, सामरिक तालमेल और आधुनिक सैन्य तकनीकों के उपयोग पर विशेष ध्यान देंगे। अभ्यास के तहत अस्थायी परिचालन आधार की स्थापना, खुफिया-निगरानी एवं टोही ग्रिड का विकास, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट, घेराबंदी एवं तलाशी अभियान, हेलीकॉप्टर आधारित ऑपरेशन और हाउस इंटरवेंशन ड्रिल जैसी महत्वपूर्ण सामरिक गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा। सैन्य अधिकारियों के अनुसार यह अभ्यास दोनों सेनाओं की अंतर-संचालनीयता को बढ़ाने के साथ-साथ समकालीन सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की क्षमता को और मजबूत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed