{"_id":"698232c90a83f391330cad6a","slug":"leopard-in-totam-board-practicals-will-be-conducted-today-under-the-supervision-of-forest-officials-almora-news-c-232-1-alm1002-139406-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: टोटाम में तेंदुए... आज वनकर्मियों की निगरानी में होंगे बोर्ड प्रैक्टिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: टोटाम में तेंदुए... आज वनकर्मियों की निगरानी में होंगे बोर्ड प्रैक्टिकल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। सल्ट के टोटाम गांव मेें तेंदुए के शावकों के साथ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। बीते शनिवार देर शाम टोटाम इंटर कॉलेज और प्राइमरी स्कूल के परिसर से 100 मीटर दूरी पर शाम करीब 5:30 बजे भी एक तेंदुआ दिखाई दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए विवेकाधीन अधिकार के तहत सोमवार को विद्यालय में अवकाश घोषित किया, मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश रहा लेकिन बुधवार को विद्यालय में 140 विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है।
ऐसे में तेंदुए की दहशत के बीच अब विद्यार्थी वनकर्मियों की सुरक्षा में परीक्षा देंगे। टोटाम गांव में बीते कुछ दिनों से ग्रामीणों को एक मादा तेंदुआ अपने तीन शावकों के साथ कई बार क्षेत्र में चहलकदमी करती दिखाई दी। लोगों की शिकायत पर वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव चार पिंजरे और छह ट्रैप कैमरे स्थापित किए।
वन विभाग के मुताबिक तीन दिन पूर्व इंटर कॉलेज और प्राइमरी स्कूल से 100 मीटर दूर सड़क पर दोपहर 2:30 बजे फिर एक तेंदुए के दिखाई देने की सूचना मिली। वन विभाग की टीम ने विद्यालय के पास गश्त कर शिक्षकों को वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए जागरूक किया।
विभाग के मुताबिक विद्यालय से करीब तीन किमी दूरी पर एक तेंदुआ और तीन शावक दिखाई दिए। वहीं प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र फुुलोरिया ने बताया कि रविवार और सोमवार को फिर उन्हें सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया। मंगलवार को वनकर्मियों ने गांव में पटाखे जलाकर तेंदुए को आबादी क्षेत्र से दूर रखा।
इससे फिलहाल विद्यालय के करीब कोई तेंदुआ नजर नहीं आया। ऐसे में विद्यालय में आज होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसमान से ड्रोन कैमरा और जमीन से वनकर्मी तेंदुए की निगरानी करेंगे।
Trending Videos