फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   man and a woman were injured when a swing broke at the Nanda Devi fair almora

नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा: झूला टूटा...युवक के पैरों में फ्रैक्चर, एक महिला भी घायल; मची अफरा-तफरी

Thu, 24 Sep 2026 08:54 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Thu, 24 Sep 2026 08:54 AM IST
सार

अल्मोड़ा नगर के एडम्स इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे नंदा देवी मेले में बुधवार देर रात झूला टूटने से एक युवक और एक महिला घायल हो गए। युवक के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया, जबकि महिला को भी चोटें आईं। 

विज्ञापन
man and a woman were injured when a swing broke at the Nanda Devi fair almora
नंदा देवी मेले में झूला टूटने से युवक और महिला घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा नगर के एडम्स इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे नंदा देवी मेले में बुधवार देर रात  झूला टूटने से युवक और महिला घायल हो गए। झूले का एक हिस्सा अचानक टूटने से युवक नीचे गिर गया। हादसे में उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने की जानकारी है, जबकि महिला को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूले में तकनीकी खराबी आने के बाद उसका एक हिस्सा टूट गया। युवक के नीचे गिरने से मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने झूले को सील कर दिया है। झूला संचालक से लाइसेंस और फिटनेस प्रमाणपत्र मांगे गए हैं। झूले की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी स्थिति की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed