सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   multi-storey parking lot has been completed in Almora at a cost of Rs 7.74 crore

Almora: 7.74 करोड़ से बनकर तैयार हुई बहुमंजिला पार्किंग, मई में होगी शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 28 Apr 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार

अल्मोड़ा के माल रोड स्थित जीजीआईसी तिराहे पर करीब 7.74 करोड़ रुपये की लागत से बनी बहुमंजिला पार्किंग मई माह से शुरू होने जा रही है।

multi-storey parking lot has been completed in Almora at a cost of Rs 7.74 crore
जीजीआईसी तिराहे के पास निर्मित पार्किंग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अल्मोड़ा नगर के व्यस्ततम माल रोड स्थित जीजीआईसी तिराहे पर पार्किंग निर्माण अब धरातल पर उतर आया है। करीब सात करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से तैयार इस बहुमंजिला पार्किंग से शहरवासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। जिला विकास प्राधिकरण ने पार्किंग के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है और आगामी मई माह से इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Trending Videos

माल रोड पर बढ़ते यातायात दबाव और अनियंत्रित पार्किंग के कारण लगने वाले जाम से आमजन को लंबे समय से जूझना पड़ रहा है। खासतौर पर जीजीआईसी तिराहे के आसपास का क्षेत्र दिनभर वाहनों से भरा रहता है जिससे राहगीरों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस पार्किंग के शुरू होने से जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस नई पार्किंग में एक साथ 91 चौपहिया वाहनों को खड़ा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों की समस्या भी कम होगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु हो सकेगी।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका मानना है कि पार्किंग के संचालन से माल रोड क्षेत्र में जाम की समस्या में कमी आएगी और बाजार में आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। प्रशासन को भी उम्मीद है कि इस व्यवस्था के लागू होने से शहर की यातायात प्रणाली अधिक सुदृढ़ और सुव्यवस्थित बन सकेगी।

पार्किंग का शुल्क

स्थानीय चौपहिया वाहन        60 रुपये

पर्यटकों के चौपहिया वाहन   120 रुपये

दोपहिया वाहन                   20 रुपये

पार्किंग को शुरू करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है। मई माह तक यह पार्किंग शुरू हो जाएगी। -रवि शंकर जोशी, एई, जिला विकास प्राधिकरण, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed